रद्द जीएसटी पंजीकरण को पुनः सक्रिय कैसे करें?

आप जानते है की जीएसटी अधिनियम कानून बहुत बड़ा होता है। और इसमें करदाताओं को बहुत से प्रावधानों को अथवा प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। जैसे की जीएसटी में पंजीकरण करने की प्रक्रिया अथवा पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया जैसी बड़ी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज हम इस लेख में एक ऐसी ही प्रकिया के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। इस लेख में हम जानेंगे की रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रिवोकेशन) क्या होता है? रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (प्रतिसंहरण) कब लागू होता है? अथवा जानेंगे की किन प्रक्रियाओं की सहायता से आप निरसन प्रक्रिया को अंजाम दे सकते है?

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रक्रिया?
रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रक्रिया?

रद्द जीएसटी पंजीकरण की निरसन प्रक्रिया क्या है?

रद्द जीएसटी पंजीकरण का प्रतिसंहरण एक प्रकर की प्रक्रिया है। जिसमे की जीएसटी पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया को पलटना होता है। इसी प्रक्रिया को निरसन या प्रतिसंहरण कहा जाता है। दूसरे शब्दों में कहे तो, किसी फैसले को रद्द करना ही निरसन (रिवोकेशन) कहलाता है। उदाहरण के लिए, जैसे की किसी व्यक्ति ने जीएसटी पंजीकरण रद्द (कैंसिल) कर दिया हो। अब इसी प्रक्रिया को पलटना ही निरसन प्रक्रिया कहलाती है। आप जानते है की जीएसटी पंजीकरण करना एक प्रकार की प्रक्रिया होती है। अब इसी पंजीकरण को पंजीकृत व्यक्ति ने रद्द करवा दिया हो। इसके बाद, पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया को पलटना ही निरसन अर्थात प्रतिसंहरण कहलाता है। इस प्रक्रिया को करने के बाद, आपका जीएसटी पंजीकरण सामान्य रूप से काम करने लगेगा।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) कब लागू होता है?

रद्द जीएसटी पंजीकरण का खंडन (रिवोकेशन) करने की प्रक्रिया लागू होने के लिए कुछ कारण होते है। जैसे की, मान कर चलिए आपने जीएसटी पंजीकरण किसी प्रैक्टिशनर व्यवसायी की सहायता से रद्द करवा दिए हो। इसके बाद, आपको लगा की जीएसटी पंजीकरण रद्द करवाने का उसका निर्णय गलत था। तो ऐसी स्थिति में घबराने की कोई भी जरूरत नहीं है। आप इस निर्णय को रद्द अथवा निरसन की प्रक्रिया कर सकते है। लेकिन ध्यान रहे निरसन प्रक्रिया को आप तभी अंजाम दे सकते है। जब कोई अधिकारी पंजीकरण रद्द कर देता है। फिर आप पंजीकरण रद्द करने की तारीख से 30 दिनों के अंदर अपनी प्रक्रिया को वापस करने के लिए अधिकृत अधिकारी से निरसन की प्रक्रिया करने के लिए आवेदन कर सकते है।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन के लिए प्रक्रिया कैसे करें?

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रिवोकेशन) की प्रक्रिया पंजीकृत व्यक्ति दो तरीको से कर सकता है। पहला है, ऑनलाइन प्रक्रिया अथवा दूसरा ऑफलाइन प्रक्रिया। इन दोनों प्रक्रियाओं की सहायता से पंजीकृत कर दाता रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन प्रक्रिया के लिए कर सकता है। सबसे पहले हम ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। पंजीकृत करदाता जीएसटी पंजीकरण रद्द करने के निरसन के लिए ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल की सहायता से इस प्रक्रिया को कर सकता है। इसके लिए कुछ चरणों को जानने की आवश्यकता पड़ेगी। नीचे एक-एक करके सभी चरणों को विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे।

1. ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल

सर्व प्रथम आपको भारत सरकार द्वारा दी गयी वेबसाइट पर जाना होगा। वेब साइट पर जाने के लिए आप इस https://www.gst.gov.in/ लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल पर जा सकते है।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी?ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल
रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी?ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल

2. Login (लॉगिन) पेज

ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल पर पहुंचने के बाद, आपको सबसे दायी ओर देखने पर एक login (लॉगिन) नाम का बटन दिखाई दे रहा होगा। अब आपको उसी पर क्लिक करना है। लॉगिन बटन पर क्लिक करने के बाद, अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा। जिसका नाम लॉगिन पेज होगा। आप चित्र की सहायता से भी देख सकते है। इस पेज में देखने पर आपको कुछ विकल्प दिखाई दे रहे होंगे। एक-एक करके इनको नीचे देखते है।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी? Login (लॉगिन) पेज
रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी? Login (लॉगिन) पेज

i) Username (यूजरनेम) ऑप्शन

लॉगिन पेज पर आने के बाद, चित्र में देखने पर सबसे पहले आपको यूजरनेम नाम का विकल्प दिखाई दे रहा होगा, यूजरनेम विकल्प के नीचे आने पर आपको एक बॉक्स दिखाई देगा। पंजीकृत व्यक्ति की सहायता से उसमे अपना यूजरनेम भरिये।

ii) Password (पासवर्ड) विकल्प

यूजरनेम विकल्प को ठीक से भरने के बाद, उसके थोड़ा और नीचे आने पर पासवर्ड नाम का विकल्प दिखाई देगा। पसस्स्वोर्ड विकल्प के नीचे आने पर एक और बॉक्स दिखाई दे रहा होगा। इसे भी पंजीकृत करदाता की सहायता से आपको भरना होगा।

iii) Captcha (कैप्चा) विकल्प

जब आप यूजरनेम और पासवर्ड विकल्प को ठीक से भर लेने के बाद, अब आपको एक और विकल्प दिखाई देगा। जिसका नाम कैप्चा विकल्प होगा। इस विकल्प के ठीक नीचे आने पर आपको एक और बॉक्स दिखाई दे रहा होगा। इस बॉक्स की ठीक नीचे एक चित्र दिखाई देगा। चित्र की मदद लेकर उस बॉक्स को ठीक तरह से भरिये। तीनो विकल्पों को भरने के बाद, सबसे नीचे आने पर आपको login (लॉगिन) नाम का बटन दिखाई दे रहा होगा। अब आपको उसी पर क्लिक करना होगा।

3. Dashboard (डैशबोर्ड) पेज

लॉगिन बटन पर क्लिक करने के बाद, अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसका नाम डैशबोर्ड (नियंत्रण-पट्ट) पेज होगा। इस पेज पर पहुंचने के बाद, आपको पंजीकृत करदाता का नाम इस पेज पर दिखाई दे रहा होगा।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी?  Dashboard (डैशबोर्ड) पेज
रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी? Dashboard (डैशबोर्ड) पेज

4. Services (सर्विसेज) ऑप्शन

डैशबोर्ड पेज पर पहुंचने के बाद, उसी पेज में सबसे ऊपर देखने पर आपको एक नीली पट्टी दिखाई दे रही होगी। उस नीली पट्टी में आपको कुछ विकल्प दिखाई दे रहे होंगे। उन विकल्पों में से आपको सर्विसेज नाम के विकल्प पर क्लिक करना होगा। आप चित्र की सहायता से भी देख सकते है।

Services (सर्विसेज) विकल्प
Services (सर्विसेज) विकल्प

5. Registration (रेजिस्ट्रेशन) विकल्प

सर्विसेज विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने कुछ नए विकल्प देखने को मिलेंगे। चित्र की सहायता से देखिये। उन सभी विकल्पों में से आपको एक रेजिस्ट्रेशन नाम का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। अब आपको उसी पर क्लिक करना है।

Registration (रेजिस्ट्रेशन) विकल्प
Registration (रेजिस्ट्रेशन) विकल्प

6. Application for Cancellation of Registration ऑप्शन

जब आप रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करेंगे। ठीक उसके बाद आपको कुछ नए विकल्प दिखाई दे रहे होंगे। आप चित्र की सहायता से भी देख सकते है। इन सभी विकल्पों में से एक विकल्प एप्लीकेसन फॉर केंसिलेसन ऑफ़ रेजिस्ट्रशन नाम का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। अब आपको उसी विकल्प पर क्लिक करना है।

Application for Cancellation of Registration विकल्प
Application for Cancellation of Registration विकल्प

7. Application for Cancellation of Registration पेज

एप्लीकेसन फॉर केंसिलेसन ऑफ़ रेजिस्ट्रशन नाम के विकल्प पर क्लिक करने के बाद, अब आपके सामने उसी नाम का पेज खुलेगा। इस पेज में देखने पर आपको कुछ विकल्प दिखाई दे रहे होंगे। चित्र की मदद से आप देख सकते है।

Application for Cancellation of Registration पेज
Application for Cancellation of Registration पेज

8. Cancellation Order Detail (रद्दीकरण आदेश विवरण) पेज

एप्लीकेसन फॉर केंसिलेसन ऑफ़ रेजिस्ट्रशन नाम के विकल्प के बाद, आपको अब केंसिलेसन आर्डर डिटेल नाम का पेज दिखाई दे रहा होगा। चित्र की सहायता से भी आप देख सकते है। इस चित्र में देखने पर आपको कुछ विकल्प देखने को मिलेंगे। नीचे इन विकल्पों को विस्तार से जानते है।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी? Cancellation Order Detail (रद्दीकरण आदेश विवरण) पेज
रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी? Cancellation Order Detail (रद्दीकरण आदेश विवरण) पेज

i) Cancellation Order Number (रद्दीकरण आदेश संख्या) विकल्प

केंसिलेसन आर्डर डिटेल नाम के पेज पर आने के बाद, इस पेज में सबसे पुपेर की ओर रद्दीकरण आदेश संख्या नाम का विकल्प दिखाई दे रह होगा। इस विकल्प के नीचे वाले बॉक्स में रद्दीकरण आदेश संख्या आपको दिखाई दे रही होगी।

ii) Reason For Cancellation (निरस्तीकरण का कारण) विकल्प

रद्दीकरण आदेश संख्या विकल्प के ठीक नीचे आने पर अब आपको एक और विकल्प दिखाई दे रहा होगा। जिसका नाम निरस्तीकरण का कारण विकल्प नाम होगा। यह विकल्प आपने जीएसटी पंजीकरण रद्द करने के समय भरा होगा। अगर आपको इसके बारे में और जानकारी लेनी है तो ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करके ले सकते है।

iii) Picture of Last Return Filled (अंतिम रिटर्न भरने की तस्वीर) विकल्प

निरस्तीकरण का कारण विकल्प के बाद अब आपको अंतिम रिटर्न भरने की तस्वीर नाम का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। चित्र की सहायता से देखिये। इस विकल्प में आपने जीएसटी पंजीकरण रद्द करने के समय, पंजीकृत व्यक्ति के द्वारा इसमें जीएसटी रिटर्न का बिल अपलोड किया होगा।

iv) Reason for Revocation of Cancellation (निरसन का कारण) विकल्प

अंतिम रिटर्न भरने की तस्वीर विकल्प के बाद, इसके नीचे आने पर अब आपको निरसन का कारण नाम का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। चित्र की सहायता से देखिये। इस विकल्प के ठीक नीचे आने पर आपको एक बॉक्स दिखाई देगा। उस बॉक्स में आपको निरसन प्रक्रिया करने का कारण दर्ज करना होगा।

9. Verification (सत्यापन) पेज

रद्दीकरण आदेश विवरण पेज को ठीक तरह से भरने के बाद, ठीक बराबर में वेरिफिकेसन (सत्यापन) नाम का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। चित्र की सहायता से देखिये। अब आपको इसी विकल्प पर क्लिक करना है। इस पेज पर आने के बाद, आपको कुछ विकल्प दिखाई दे रहे होंगे। एक-एक करके इनको देखते है।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी? Verification (सत्यापन) पेज
रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी? Verification (सत्यापन) पेज

i) सत्यापन चेकबॉक्स विकल्प

वेरिफिकेसन पेज में देखने पर सबसे पहले आपको सत्यापन चेकबॉक्स नाम का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। इसके सामने वाले बॉक्स में सही निशान (✔) लगाकर पंजीकृत करदाता से सत्यापित करिये।

ii) Name of Authorized Signatory (अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का नाम) विकल्प

सत्यापन चेकबॉक्स विकल्प को सत्यापित करने के बाद, इसके नीचे आने पर अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का नाम नाम का विकल्प देखने को मिलेगा। चित्र की सहायता से देखिये। इस विकल्प में आपको अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का नाम भरना होगा। इसके बाद, इसी विकल्प के ठीक बराबर में आने पर आपको स्थान नाम का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। इसमें आपको पंजीकृत व्यक्ति के स्थान का नाम भरना होगा।

10. Submit (प्रस्तुत) बटन

वेरिफिकेसन सत्यापन पेज को ठीक तरह से भरने के बाद, अब आपको इसी पेज में सबसे नीचे आने पर दो बटन दिखाई दे रहे होंगे। पहला है Submit with DSC बटन अथवा दूसरा है Submit with EVC बटन। पंजीकृत व्यक्ति की सहायता से किसी भी बटन के साथ आप जा सकते है। यहाँ हम सबमिट विध ईवीसी बटन के साथ जायेंगे।

11. ओटीपी वेरिफिकेशन पेज

सबमिट विध ओटीपी बटन पर क्लिक करने के बाद, एक नयी विंडो देखने को मिलेगी। चित्र की सहायता से देखिये। इस बटन पर क्लिक करने के बाद, आपके पंजीकृत ईमेल अथवा फ़ोन नंबर पर एक ओटीपी नंबर प्रदर्शित होगा। उस नंबर को इस पेज में भरिये। इसके बाद नीचे वाले Validate OTP नाम के बटन पर क्लिक करना होगा।

ओटीपी वेरिफिकेशन पेज
ओटीपी वेरिफिकेशन पेज

12. Acknowledgement Message (आभार संदेश) पेज

ओटीपी नंबर को ठीक तरह से भरने के बाद, validate otp बटन पर क्लिक करने के बाद, अब आपको एक नया पेज देखने को मिलेगा जिसका नाम आभार संदेश नाम का पेज होगा। चित्र की सहायता से आप देख सकते है। पंजीकरण रद्द करने के लिए आवेदन को सफलतापूर्वक दाखिल करने पर, सिस्टम एआरएन नंबर उत्पन्न करेगा और एक पुष्टिकरण संदेश प्रदर्शित करेगा। इस प्रक्रिया के बाद, संबंधित कर अधिकारी आपके आवेदन की समीक्षा करेगा और उसके अनुसार निर्णय लेगा।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी?
रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन (रद्दीकरण) के बारे में जरुरी जानकारी?

13. कर अधिकारी द्वारा अनुमोदन

जब उचित अधिकारी संतुष्ट हो जाता है कि पंजीकरण रद्द करने का कारण उचित है, तो अधिकारी पंजीकरण रद्द कर देगा। इसके बाद, कर अधिकारी द्वारा अनुमोदन करने पर, सिस्टम एक अनुमोदन आदेश बनाता है और एक अधिसूचना ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से करदाता के प्राथमिक अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता को भेजी जाती है।रद्द किए गए पंजीकरण का निरसन करने के लिए आवेदन की मंजूरी के परिणामस्वरूप, करदाता की जीएसटीआईएन स्थिति को निष्क्रिय स्थिति से रद्द करने की प्रभावी तारीख से सक्रिय स्थिति में बदल दिया जाएगा।

14. कर अधिकारी द्वारा अस्वीकृति

जब कर अधिकारी रद्द पंजीकरण के निरस्तीकरण के लिए एक आवेदन को खारिज कर देता है तो अस्वीकृति आदेश उत्पन्न होगा। जिससे की जीएसटीआईएन स्थिति जीएसटी पोर्टल पर “निष्क्रिय” रहेगी, और प्राथमिक अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता को आवेदन की अस्वीकृति के एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आप अस्वीकृति आदेश रसीद करदाता के डैशबोर्ड पर पर देख सकते है।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का रद्दीकरण के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया?

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन के लिए आप ऑफलाइन प्रक्रिया भी कर सकते है। जीएसटी पंजीकरण करने हेतु निरसन के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया को करने के लिए कुछ चरणों से होकर गुजरना होगा। नीचे एक-एक करके सभी चरणों को विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे।

1. रद्द जीएसटी रजिस्ट्रेशन का निरसन के लिए आवेदन?

वस्तु एवं सेवा कर प्रक्रिया में आप रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन के लिए फॉर्म GST REG-21 की सहायता से आवेदन को पंजीकृत व्यक्ति द्वारा, जीएसटी रजिस्ट्रेशन के निरसन के लिए सीधे या कमिश्नर द्वारा अधिसूचित एक सुविधा के माध्यम से दर्ज करने के बाद, अंजाम दे सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिया गए फॉर्म को सही तरीके से भरने की जरूरत पड़ेगी।

2. रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन प्रक्रिया के लिए कारण दर्ज करें?

जब उचित अधिकारी इस बात से संतुष्ट हो जाता है कि पंजीकरण रद्द करने का कारण प्रदान किया जाना उचित है, तो, अधिकारी पंजीकरण रद्द कर देगा। उचित अधिकारी द्वारा, निरसन की समय अवधि, आवेदन की तारीख से 30 दिन है। फॉर्म GST REG-22 में पंजीकरण रद्द करने के आदेश को पारित करने के लिए उचित अधिकारी की आवश्यकता होती है।

3. आवेदन की नामंजूरी (अस्वीकृति)

यदि कोई जीएसटी अधिकारी निरस्तीकरण आवेदन से संतुष्ट नहीं है, तो अधिकारी फॉर्म GST REG-23 में एक नोटिस जारी करेगा। नोटिस प्राप्त होने पर, आवेदक को नोटिस की सेवा की तारीख से 7 कार्य दिवसों की अवधि के अंदर फॉर्म GST REG-24 में एक उपयुक्त उत्तर प्रस्तुत करना आवश्यक है। आवेदक से एक उपयुक्त उत्तर प्राप्त होने पर, अधिकारी को आवेदक से उत्तर की प्राप्ति की तारीख से 30 दिनों के भीतर फॉर्म GST REG-05 में एक उपयुक्त आदेश पारित करना आवश्यक है। इसी के साथ आपकी ऑफलाइन रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

4. जीएसटी पंजीकरण रद्दीकरण से पहले रिटर्न दाखिल करना

ध्यान रहे, जीएसटी पंजीकरण रद्दीकरण करने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा। की आपने अपना जीएसटी रिटर्न जमा किया है की नहीं, जीएसटी रिटर्न न जमा करने पर आप जीएसटी पंजीकरण रद्द करने में असमर्थ हो सकते है। और इस स्थिति में आप निरसन या प्रतिसंहरण प्रक्रिया को नहीं कर पाएंगे। यदि आप जीएसटी पंजीकरण बंद करना चाहते है तो, इससे पहले सभी रिटर्न, टैक्स के भुगतान, देय राशि का भुगतान को आवेदन करने से पहले ही सभी को जमा करना होगा।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन के लिए अयोग्य आवेदक?

यूआईएन होल्डर्स (यानी संयुक्त राष्ट्र निकाय, दूतावास और अन्य अधिसूचित व्यक्ति), जीएसटी प्रैक्टिशनर या करदाता के अनुरोध पर पंजीकरण रद्द होने या करदाता के कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में रद्द किए गए पंजीकरण के निरस्तीकरण पर लागू नहीं हो सकते।

रद्द जीएसटी पंजीकरण का निरसन के लिए समय सीमा?

आप ने देखा होगा की बहुत से पंजीकृत कर योग्य व्यक्ति गलती से अपना जीएसटी पंजीकरण को रद्द कर देते है, फिर बाद में उन्हें महसूस होता है की उनके द्वारा लिया गया निर्णय गलत था। तो ऐसी स्थिति में पंजीकृत व्यक्ति रद्द जीएसटी पंजीकरण को फिर से सक्रिय (चालू) अथवा उस प्रक्रिया का निरसन करवा सकता है। अथवा यह ध्यान रखना चाहिए की निरसन प्रक्रिया के लिए आवेदन केवल ऐसी परिस्थियों के दौरान किया जा सकता है, जब पंजीकरण को उसके प्रस्ताव पर उपयुक्त अधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया हो। ऐसी स्थिति में आप पंजीकरण रद्द करने की तारीख से आने वाले 30 दिनों के अंदर अपनी प्रक्रिया वापस करने के लिए अधिकारी को निरसन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि, करदाता द्वारा जीएसटी पंजीकरण स्वेच्छा से रद्द किया जाता है, तो आप निरसन प्रक्रिया का उपयोग नहीं कर सकते है।

Leave a Comment

Contact
close slider

    GST से संबंधित किसी भी सहायता के लिए ये फॉर्म भरें